कवर्धा : यूवक को हुआ यूवती से एक तरफा प्यार,जानिए क्या है पूरा मामला

कवर्धा |जिला के चारभाठा चौकी क्षेत्र के ग्राम धमकी के यूवक हुआ एक तरफा प्यार शायद इस प्रेमी को ये नहीं पता था कि प्यार किया नहीं जाता, प्यार तो बस हो जाता है… लेकिन फिर भी एकतरफा प्यार करने वाला प्रेमी लेकर युवती के घर जा पहुंचा|लेकिन युवती ने उक्त युवक को ठुकरा दिया… बस फिर क्या था, युवक ने ब्लेड से अपने कलाई की नस काट ली और घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये पूरी घटना कवर्धा के बाजार की है|
घायल युवक गांव की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था. रविवार को वह अपने प्यार का इजहार करने के लिए उसके घर तक पहुंच गया. उसने युवती को आवाज लगाई, तो परिवार के लोग बाहर आ गया. इजहार करने पर इनकार हो गया, जिससे युवक काफी क्षुब्ध हुआ. जेब से ब्लेड निकाली और युवती व उसके परिवार वालों के सामने ही अपनी कलाई की नस काट ली. खून बहने के कारण युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. इससे परिवार डर गया. तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. इस पूरी घटना के बाद परिवार काफी दहशत में है. वहीं घायल युवक का इलाज जारी है.



