कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : वनांचल में हुए जघन्य हत्या कांड अंधे कत्ल का हुआ पर्दाफाश,जानिए पूरा मामला

कवर्धा| थाना कुकदूर में मोबाईल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम दैहानटोला में सखीनाबाई के घर आग लगी है, कि उक्त सूचना पर कुकदूर पुलिस मौके पर पहूंचकर घटनास्थल का मुआयना कर घर अंदर सखीना बाई का शव संदिग्ध अवस्था में पूर्ण रूप से जली हुई पाये जाने पर तत्काल थाना कुकदूर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को सूचित किया गया है, जिस पर मौके पर पहुची पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण से सामान की जप्ती एवं शव पंचनामा कार्यवाही करने के बाद प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति द्वारा बल्ली के टुकड़ा से प्राण घातक हमला कर सखीना बाई का हत्या कर आग से जला देने पाये जाने से अपराध क्रमांक 33/2022 धारा 302,201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी द्वारा विधवा बुजुर्ग महिला को वीभत्स तरीके से जघन्य हत्या

अज्ञात आरोपी के संबंध में तथ्य संकलित किया गया, जिस प्रकार से जघन्य हत्या की गई उसे पकड़ने हेतु घटना के हर पहलुओं पर प्रयास किया गया। ऐसा कोई भी घटनाक्रम जो मृतिका से जुड़ा हो उस पर अलग-अलग टीम भेजकर लगातार संबंधित व्यक्तियो के कथन, साक्ष्य संग्रहण एवं तकनीकी सहायता से उनकी बातो के विश्वनीयता को परखा गया। घटना से जुड़े हुये ऐसे कई पहलुओ को नकारते हुये विशेष टीम द्वारा विश्वनीय मुखबिरो के माध्यम से ग्राम पिपरहा के परमेश्वर परस्ते का मामले में संलिप्तता होने की पुष्टिकृत जानकारी मिली।

पूछताछ पर बताया गया कि एक वर्ष पूर्व दैहानटोला की लड़की के साथ उसका रीति रिवाज से विवाह हुआ था, विवाह के कुछ दिनों बाद से उसकी पत्नी का तबियत खराब रहने से अंध विश्वास के कारण यूवक ने अपने पत्नि को ईलाज के लिए अलग-अलग जगहों में झाड़-फुक बैगा का काम करने वाले लोगों के पास लेकर जाने लगा फिर भी उसकी पत्नी के तबियत में कोई सुधार नहीं होने पर अंध विश्वास के कारण यूवक अपने ससुराल के घर घर पास में ही रहने वाली महिला के उपर पत्नी को जादु टोना कर तबियत खराब करने जिसके कारण उसका दाम्पत्य जीवन बर्बाद होने का शंका करता था।

जिस कारण आरोपी  यूवक दैहानटोला में परिचित के यहां शादी में शामिल होने आया था उसी शादी घर में जब उसने महिला को देखा तो अंदर ही अंदर गुस्से से भरकर रात में ही महिला को जान से खत्म करने ठान लिया और देर रात का इंतजार कर मृतिका के घर के पीछे खेत के रास्ते से मृतिका के निर्माणाधीन मकान के खुली खिड़की से होते हुये मृतिका के घर में प्रवेश किया, जहां मृतिका बरामदे में खाट पर सोई थी|

मृतिका के सोये हालत में ही यूवक ने पास मे पड़े बल्ली का टुकड़ा उठाकर निर्ममता पूर्वक मृतिका के सिर पर प्राण घातक हमला कर हत्या कर दिया और मृतिका के घर के अन्य कमरों में जाकर तलाशी लिया जिस पर उसे 800/- रू. मिले जिसे रख लिया उसके बाद मृतिका के खाट के नीचे आग लगाकर वहां से फरार हो गया प्रकरण में आरोपी की अपराध स्वीकारोक्ती एवं साक्ष्य के आधार पर आरोपी यूवक को धारा 302,201,449 भादवि एवं 04,05, छत्तीसगढ़ टोन्ही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के अंतर्गत विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है |

Related Articles

Back to top button