छत्तीसगढ़ विशेषमुंगेली जिला
युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, जानिए किया पुरे मामला

मुंगेली जिले के अघरिया बांध के पास एक युवक की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया| यह घटना रात की है| शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर लोरमी पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है| मृतक के सिर में धारदार हथियार से वार करने के बाद हत्या कर लाश को ठिकाना लगाने की नियत से अघरिया बांध के पास ही जलाकर फेंक दिया गया है|अब तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है. मृतक के हाथ में दीपा नाम का टैटू बना हुआ है| मामले की छानबीन के लिए डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल का मदद लिया जा रहा है|



