अपना जिलाब्रेकिंग न्यूजवायरल न्यूज़विविध

महिला विजिलेंस इंस्पेक्टर हुई गिरफ्तार,जांच बंद करने के लिए सरकारी कर्मचारी से मांगे थे 10 लाख रुपए

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के बरगढ़ जिले में शुक्रवार शाम को विजिलेंस की टीम ने अपने ही विभाग की महिला अफसर को घूस लेते पकड़ा है। अफसर ने सरकारी कर्मचारी की जांच को बंद करने की एवज में 10 लाख रुपए मांगे थे। ये रकम एक स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से दी जा रही थी। इसके बाद विजिलेंस टीम की आरोपी महिला अफसर के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बरगढ़ के एक सरकारी दफ्तर के कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबलपुर डिवीजन की विजिलेंस टीम जांच कर रही थी। इस जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर मानसी जेना पर थी। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए इंस्पेक्टर मानसी ने कर्मचारी से 10 लाख रुपए मांगे। इस रकम को देने के लिए कर्मचारी का परिचित मुकेश साहू पहुंचा था।

अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जैसे ही रकम मानसी को दी गई, विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रकम जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मानसी के दफ्तर, घर और मुकेश के ठिकानों पर छापे मारे हैं। जहां पर अभी कार्रवाई जारी है। कार्रवाई ओडिशा विजिलेंस की आंतरिक सतर्कता इकाई ने की है। दोनों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button