अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलाविविध

हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे की जांच के लिए पहुंचे DGCA के अधिकारी, ब्लैक बॉक्स बरामद

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुए छत्तीसगढ़ सरकार के हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे की जांच के लिए DGCA के अधिकारी पहुंच गए हैं। इसके अलावा राज्य सरकार की टीम भी जांच कर रही है। हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें उस वक्त के मैसेजेस टेप हैं जब हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। अब जांच टीम इसके जरिए हादसे के कारणों का पता लगाएगी।

हादसे में छत्तीसगढ़ सरकार के पायलट कैप्टन जीके पांडा और नाइट फ्लाइट ट्रेंनिंग के लिए दिल्ली से आए पायलट कैप्टन एपी श्रीवास्तव की मौत हो गई। ये हेलीकॉप्टर इटालियन हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरर कंपनी अगस्ता वैस्ट लैंड का बनाया हुआ था। हेलीकॉप्टर 109 पावर एलिट मॉडल का था। इसे साल 2007 में छत्तीसगढ़ की सरकार ने सरकारी इस्तेमाल के लिए खरीदा था। इस चॉपर में कई दौरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी किए। इस हेलीकॉप्टर में दो टरबाइन इंजन थे। हेलीकॉप्टर में ऑटो पायलट, बेहतर लैंडिंग सिस्टम, नेविगेशन, मौसम रडार सिस्टम, जैसी सुविधाएं थीं।

Related Articles

Back to top button