कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिलारायपुर जिला
बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जल्द होंगे जारी, विभाग ने बता दी तारीख

बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा दिए छात्रों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ये नतीजे 14 मई को दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं|
बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी. जिसमें 10वीं में करीब 5 लाख और बारहवीं में 3 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था. इस तरह करीब 8 लाख से अधिक छात्रों को अपने CGBSE Board Result 2022 नतीजों का इंतजार है|



