कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेष

प्रेमी जोड़े ने, जहर खाकर जान देने की कोसिस जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा। जिले के उरगा थाने क्षेत्र के एक प्रेमी जोड़े ने मड़वारानी मंदिर में जहर सेवन कर जान देने की कोशिश की है| इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है|जहां प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगाने की कोशिश की है| घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 112 के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है|

प्रेमी जोड़े दर्री इलाके के रहने वाले हैं| परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था. इससे आहत होकर प्रेमी जोड़े ने घातक कदम उठा लिया| बताया जा रहा है कि लड़का सेल्समैन का काम करता है| वहीं लड़की नाबालिग है, जो पढ़ाई कर रही है, दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिवार के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है| फिलहाल दोनों की हालत ठीक है. इलाज जारी है|

Related Articles

Back to top button