छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला
युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

बिलासपुर| जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र से पुरानी रंजिश के कारण एक युवक की 4 बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे युवक घायल हो गया, जिले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही बदमाशों ने युवक को रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी है। अपनी बाइक बनवाने के लिए अग्रसेन चौक गया। यहां दुकान बंद होने से वापस आ रहा था।
इस दौरान एक जिम के पास तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले यूवा रास्ता रोका और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौच करते बेसबाल, हाकी स्टीक व हाथ मुक्के से मारपीट की।और मौके पर भाग निकले इससे यूवा को पीठ, सिर, हाथ और पैर में चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.



