तेज रफ्तार कार पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी, यूवक और कार हुआ लापता

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज कार पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी इविंग करने वाला यूवक तीनों दोस्त हैं|अपने दोस्तों को दूसरे जिले में छोड़ने जा रहे थे| इसके बाद सभी ने उरगा के एक ढाबे में खाना खाने का प्लान बनाया और तीनों साथ में निकल पड़े। कार रवि ही चला रहा था|
कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया का डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। नहर में काफी पानी होने के चलते तीनों कार सहित उसी में फंस गए। इस दौरान दो यूवक किसी तरह कार का शीशा तोड़ बाहर निकल आए, लेकिन एक यूवक अंदर ही फंसा रह गया। इससे पहले कि उसे बचाया जाता, वह कार सहित नहर में बह गया।

स्थानीय लोगों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं पुलिस की टीम नहर में जाल डलवा कार की तलाश की जा रही है। इसके अलावा रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। हालांकि अभी तक न तो कार का पता चल सका है और न ही यूवक का |



