छत्तीसगढ़ विशेषमहासमुन्द जिलाविविध

3 लोगों ने भरी भीड़ में युवक की हत्या, जानिए किया है पूरा मामला

महासमुंद जिले के लमकेनी निवासी की बारात गुरुवार रात को छिबर्रा गांव पहुंची थी। इसी बारात में सभी नाचने गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान राजकुमार का नाचने गाने को लेकर ही 3 लोगों से विवाद हो गया| बताया गया कि विवाद इतना बढ़ कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद 3 लोगों ने मिलकर राजकुमार को लाठी डंडे और क्रिकेट बैट से पीट दिया। इससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुछ लोगों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया था। मगर आरोपी नहीं माने, बीच बचाव करने आए कुछ लोग भी घायल हुए हैं|अस्पताल से पीएम के बाद शव को परिजन गर ले गए ।

घटना के बाद तीनों आरोपी भाग गए थे। वहीं आस-पास के लोग घायल यूवक को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया था। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। बाद में आरोपियों की पहचान कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अभी एक आरोपी फरार है। डॉक्टरों का कहना है कि राजकुमार के शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी जान गई है।

Related Articles

Back to top button