कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़ विशेषधमतरी जिला

एक लड़की को दो लडकों से हुआ प्यार, दोनों दोस्तों को ही आपस में जानी दुश्मन बना दी

धमतरी। जिले में 3 शातिरों ने मिलकर प्यार के कारण दोस्ती का खून बहा दिया. इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस भी हैरान रह गई. इस वारदात में 5 किरदार थे, जिसमें 3 लोगों ने मिलकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. इस पूरी कहानी में नाबालिग लड़की हत्या का कारण बनीं. एक ही लड़की के 2 लड़कों से अफेयर था. फिर इस अफेयर ने दोस्तों को ही आपस में जानी दुश्मन बना दिया. ये कहानी खूनी रूप धारण कर ली, जिसके खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया.

दरअसल, ये पूरी वारदात 25 अप्रैल की है, जहां तीन दोस्तों ने मिलकर चौथे दोस्त की हत्या कर दी. मामले का खुलासा करते हुए डी एस पी जीसी पति ने बताया कि शंकरदाह नहर में डूबे युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से 2 नाबालिग है

त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के कारण युवक की हत्या की गई थी. पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़की के साथ आरोपी उमाशंकर नागे का तकरीबन 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच पिछले 4 महीने में भावेश देवांगन का उसी लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया. इसी वजह से कांकेर में दोनों दोस्तों का विवाद हुआ था. फिर उमाशंकर ने अपने 2 नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर भावेश की हत्या कर दी.

इसके बाद मृतक के दोस्त जितेंद्र देवांगन, खिलेश्वर देवांगन, मोहित शार्दुल, फैजल खान, समीर अली ने बताया कि भावेश और उमाशंकर नागे के साथ एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था.

उमाशंकर से फोन से संपर्क करने पर जगदलपुर में होना बताया, जबकि कांकेर में ही रात को देखा गया था. इससे संदेह गहराता गया. उमाशंकर नागे अपने दो अन्य नाबालिग मित्रों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घटना स्थल नाहर रुद्री केनाल के पास भावेश को शराब पिलाकर उसके कपड़े उतारकर नशे की हालत में रुद्री नहर के गहरे पानी में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

इतना ही नहीं मृतक का मोबाइल और पहने कपड़े को नहर के बहते पानी में फेंक दिया. मृतक की बाइक को कोदागांव के जंगल में जला दिया गया. सभी तीनों संदेहियों ने भावेश की हत्या करने की बात कही. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

डी एस पी जीसी पति ने बताया कि शातिरों ने इस पूरी वारदात को नक्सली घटना बताने के लिए साजिश रची गई थी, लेकिन साजिश नाकाम हो गई. तीनों आरोपी पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाए. इनकी साजिश नाकाम रही, अब तीनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.

Related Articles

Back to top button