छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

किसानों के आंदोलन में शामिल होने पहुंचे राकेश टिकैत, कहा- दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में न हो आंदोलन इसलिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली की तरह आन्दोलन न हो इसलिए समाधान होना चाहिए. धरना को बलपूर्वक नहीं हटाया जाना चाहिए. ताकत से नहीं बल्कि बातचीत से समाधान होना चाहिए. यह बात रायपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने नवा रायपुर के प्रभावित किसानों के धरने को बलपूर्वक समाप्त किए जाने पर कही.

राकेश टिकैत नवा रायपुर में आज दोपहर नवा रायपुर प्रभावित किसानों के पंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में टिकैत ने कहा कि सरकार को समाधान के लिए चिट्ठी लिखी है. सरकार ने पहले कहा था और किसान अब उसी की मांग कर रहे. किसान को जो भी मिलेगा एक बार ही मिलेगा. किसानों की मांग जायज है. हम सरकार से भी बात करेंगे. दो दिन रहेंगे तो बात करेंगे. इस दौरान उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि संयुक्त मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ेगा. कोई अकेला लड़े वो अलग बात है|

Related Articles

Back to top button