छत्तीसगढ़ विशेषबेमेतरा जिला
कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

बेमेतरा. कांग्रेस समर्थित जनपद पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष कुमारी बाई जायसवाल अपनी कुर्सी नहीं बचा पाई. उनके खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया. इस चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई है जिसके चलते उन्हें अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ गया.
कांग्रेस समर्थित कुमारी बाई नवागढ़ विधानसभा के कठौतिया निर्वाचन क्षेत्र से थीं. वहीं जनपद उपाध्यक्ष के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था,लेकिन सभी निर्वाचित सदस्यों के मौजूद नहीं होने की वजह से मतदान नहीं हो पाया.



