छत्तीसगढ़ विशेषबस्तर जिला

मदहोश होकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक को शिकायत के बाद निलबंन का आदेश जारी, देखें वीडियो

बता दें कि, बीते दिन प्राथमिक शाला चितलवार के सहायक शिक्षक और प्राथमिक शाला बनियागांव के सहायक शिक्षक के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे थे.साथ ही शालेय छात्रों से अभद्र व्यवहार किया था, जिसके बाद शिकायत पर विभाग ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

बस्तर में वैसे ही शिक्षा का स्तर काफी गिरा हुआ है और इस तरह की तस्वीरें सामने आती है तो शिक्षकों के ऊपर सवाल उठना लाजमी है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, शिक्षक किस तरह से नशे में धुत हैं. ऐसे शिक्षकों के होने से बच्चों का जीवन अंधकार में जाने से कोई रोक नहीं हो सकता. फिलहाल इन दोनों शिक्षकों के ऊपर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है. जिला शिक्षा अधिकारी भारतीय प्रधान ने बताया कि हम सभी स्कूलों पर नजर बनाए हुए हैं. अगर ऐसी कहीं भी शिकायतें मिलती हैं तो तत्काल ही इस पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button