छत्तीसगढ़ विशेषमुंगेली जिला
मुंगेली : बगैर लाइसेंस मनमाने दामों पर प्लॉट की बिक्री पटवारी की भूमिका संदेहस्पद, जानिए पूरा मामला

मुंगेली | जिले के लोरमी नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का खेल जोरो पर चल रहा है. जहां क्षेत्र में सारे नियमों को ताक में रखते हुए सक्रिय भू-माफिया धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग कर सरकार को लाखों रुपए राजस्व का चूना लगा रहे हैं. इसके साथ ही बगैर लाइसेंस के भूमाफिया मनमाने दामों पर प्लॉट की बिक्री कर रहे हैं
हालांकि, जमीन से जुड़े अवैध प्लाटिंग के मामले में एसडीएम मेनका प्रधान ने कहा स्थल निरीक्षण जांच के बाद संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है. जिस पर जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल देखना होगा कब तक इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई होती है. ताकि, जमीन की अवैध खरीदी- बिक्री में रोक लग सके.



