कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेष

तालाब में डूबने से दो मासूम भाईयों की हुई मौत

कोरबा| जिला के ग्राम पोलमी में तालाब में नहाने गए दो मासूम की डूबने से हुई मौत, खेल- खेल में तालाब के निकट पहुंच गए और नहाने के लिए पानी में उतर गए| इस बीच देखते ही देखते गहरे पानी में चले गए। परिजन घर में बोरवेल्स का काम कराने में व्यस्त थे। काफी समय तक बच्चे दिखाई नही दिए, तब उनकी खोजबीन शुरू की गई। तालाब के किनारे कपड़े देख स्वजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पानी में तलाश किया। जहां दोनों बच्चे मृत अवस्था में मिले सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया| उम्मीद में स्वजनों ने दोनों बच्चों को तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई।

Related Articles

Back to top button