छत्तीसगढ़ विशेषजांजगीर-चाम्पा जिला
जांजगीर चांपा : एक पिता अपने ही नाबालिक बेटी के साथ 2 साल तक किया था दुष्कर्म, ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

जांजगीर चांपा| जिला में एक यूवक ने अपने पत्नी की मौत के बाद उसने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ 2 साल तक दुष्कर्म किया. जब उसकी बेटी गर्भवती हो गई तो उसकी करतूत सामने आई|
नाबालिग बेटी की मां की पहले ही मौत हो गई थी, तब वह छोटी थी, उसके बाद पिता ने दूसरी शादी की. इसी बीच मौसी मां की भी मौत हो गई है. नाबालिग बेटी अपने पिता के साथ ही रहती थी. तभी पिता ने डरा धमकाकर 2 साल से रेप किया.
नाबालिग के चाचा चाची ने आरोपी बाप के खिलाफ सक्ती थाने में मामला दर्ज कराया. 2 साल तक कोर्ट में मामला चलने के बाद शनिवार को सक्ती के फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने आरोपी संतोष यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.



