सरगुजा जिला

एक यूवक की, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

सीतापुर। नेशनल हाईवे में देर रात सड़क दुर्घटना में विकासखंड मैनपाट के ग्राम कतकालो निवासी संतदुलार तिर्की अपने बेटे अमोल तिर्की के साथ शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से देर रात 1 बजे घर लौट रहे थे। उसी दौरान ग्राम चलता नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जाँच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button