राजनांदगांव जिला

एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

राजनांदगांव| खैरागढ़ निवासी सुभास कोचर उनकी पत्नी, तीन बेटियों सहित बालोद से रात बारह बजे शादी अटेंड कर खैरागढ़ लौट रहे थे| तभी वापसी में रात 2 बजे सिंगारपुर के गणेश मंदिर के पास पुलिया में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई| हादसे में कार में आग लगने से 5 लोगों की जलकर हुई| मौत मृतकों में सुभाष कोचर 60 वर्ष, कांति देवी कोचर 58 वर्ष, भावना रानी कोचर, उम्र 35 वर्ष, कुमारी वृद्धि गोलू कोचर, उम्र 25 वर्ष और कुमारी पूजा कोचर उम्र 22 वर्ष शामिल है| मृतकों में पति, पत्नी और तीन बेटियां थी. थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है.

Related Articles

Back to top button