मौसा करता था छेडछाड माँ देती थी साथ, नाबालिग की शिकायत पर दोनों हुए गिरफ्तार

बालोद। एक ओर जहाँ माँ को भगवान स्वरुप माना जाता हैं वही एक ऐसा मामला सामने आया है. जहाँ माँ ने अपनी ही नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने में आरोपी का साथ दिया.जान से मारने की धमकी देने वाले मौसा और इस कुकर्म में साथ देने वाली कलयुगी मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मामला जिले के गुरुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका मौसा उसके साथ छेड़छाड़ करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं मौसे के इस कुकर्म को नाबालिग की मां अपनी बेटी के साथ हो रहे कृत्यों में मौसा का साथ देती है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पहली पत्नी और नाबालिग की मां अपने पति को छोड़ दोनों पिछले एक माह से एक साथ रह रहे थे। मामले में पुलिस ने मौसा द्वारिका साहू और मां के खिलाफ पास्को एक्ट और विभन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।



