छत्तीसगढ़ विशेषमहासमुन्द जिला

युवक-युवती पटरी पर लेट गए रेलवे स्टेशन के पास घटित हुए ये घटना

महासमुंद जिले के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास एक युवक युवती ट्रेन से टकरा गए। सुबह साढ़े चार बजे की घटना कि जानकारी लोको पायलट ने दी। जिस पर तुरंत स्थानीय अमला मौके पर पहुंचा। तब तक दोनों की सांसें चल रही थी। तुरन्त इन्हें 112 की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती किया गया। इनका उपचार जारी है। दोनो की पहचान नहीं हुई है। बताया गया है कि सुबह टिटलागढ़ से मालगाड़ी रायपुर की ओर आ रही थी।

महासमुंद होम सिग्नल और बांधा पुलिया के बीच ये अचानक ट्रेन के सामने पटरी पर आ गए। ट्रेन देखकर भयवश ये पटरी पर ही लेट गए। इंजन के सामने लगे गार्ड से इनके शरीर मे चोट आई है। हालांकि ट्रेन की गति कम होने से अधिक चोट नहीं लगी। ये आत्महत्या की नीयत से आये थे, या दुर्घटना हुई है। ये जांच का विषय है। वहीं युवक युवती क्या हैं, रिश्तेदार या प्रेमी जोड़ा, इसकी भी जांच जारी है। बताया गया है कि उपचार के बाद दोनों से पूछताछ होगी।

 

Related Articles

Back to top button