छत्तीसगढ़ विशेष

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 24 अप्रैल को, जिले में 19 केन्द्रों में होगी परीक्षा

छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा  भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित किया जावेगा। उक्त परीक्षा में कुल 7800 अभ्यर्थी सम्मिलित होगें|

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में परीक्षा के संपादन हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास को नोडल अधिकारी व नायब तहसीलदार कुनकुरी नागेष तांजय एवं सहाय अधीक्षक भू-अभिलेख जषपुर आर.ए.सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

साथ ही परीक्षा केन्द्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अनुचित साधनों के रोकथाम व परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए अनुविभागीय अधिकारी बालेश्वर राम, तहसीलदार जशपुर विकास जिंदल, प्रभारी तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा को केन्द्र क्रमांक 1901 से 1914 तक तथा अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी रवि राही, तहसीलदार दुलदुला  लक्ष्मण राठिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकहित भगत को केन्द्र क्रमांक 1915 से 1919 तक के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

 

Related Articles

Back to top button