छत्तीसगढ़ विशेषरायगढ जिला
पति ने अपने ही पत्नी की बेरहमी से किया टंगिया से काट काट के कर दिया हत्या

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक यूवक ने नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और पहले तो पत्नी से बात की। फिर कहने लगा कि मुझे और पीना है। रुपए दे। लेकिन पत्नी ने मना कर दिया था। इसी बात पर आरोपी नाराज हो गया और महिला के उपर उसने टंगिया से एक के बाद एक कई वार करने लगा |
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद वह उस रात घर में ही रहा। घटना के समय उसकी बेटी घर में नहीं थी। अगले दिन जब आस-पास के लोग मौके पर आए तब लोगों को इस बात की जानकारी लगी। जिसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में ही आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। वहीं पुलिस ने रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।



