छत्तीसगढ़ विशेषबेमेतरा जिला

तेज रफ्तार कार की ठोकर से पति-पत्नी हुए घायल

बेमेतरा जिले में सड़क हादसा हुआ है.मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को ठोकर मार दी. हादसे में दोनों को चोंटे आई है. पुलिस के अनुसार खेलावन देवांगन टीवीएस सुपर से अपनी पत्नी सीता देवांगन के साथ कुसमी से बेमेतरा जा रहे थे, इस दौरान ग्राम कुसमी से खुडमुडी के बीच पक्की रोड गंगाराम पारधी के खेत के सामने पहुंचे थे, उसी समय कुसमी तरफ से आ रही आर्टिका कार चालक ने लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। एक्सीडेन्ट में मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। वही प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.

  

Related Articles

Back to top button