छत्तीसगढ़ विशेषबलौदाबाजार ज़िला

सोना ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, कई फिल्मों और शार्ट मूवी में किया जबरदस्त काम

बलौदा बाजार निवासी सोना कुमार सोनकर डारेक्टर एवं कैमरा मैन दीपक बावनकर के साथ काफ़ी सालों से जुड़े हुए है।

उनका कहना है कि उन्होंने ने मुझे हिंदी सीरियल तेजस्वनी में काम करने का मौका दिया। बता दूँ कि एक्टर तो मैं हमेशा से बनना चाहता था। तेजस्वनी सीरियल के बाद मुझे सोनचिरैया फ़िल्म मिली। फिर धीरे धीरे मैं आगे बढ़ता गया। फिर एक एलबम सांग फूल मती रे फूल मती में मैंने लिड रोल किया।

इसके साथ ही उन्होंने मुझे एक रिश्ता टूटा सा सीरियल में मुझे काम दिलाया। मैं दीपक सर को धन्यवाद देना चाहूंगा। कि उन्होंने मुझे इस काबिल समझा। मैंने जसबीर कोमल सर की फ़िल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम में भी काम किया है।

जो बहुत जल्द सिनेमा घरों में देखने को मिलेगा। मैं जसबीर सर को भी धन्यवाद देता हूं। कि उन्होंने मुझे अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया। इसके अलावा मैंने शार्ट फ़िल्म दरोगा जी , अब्बड़ मया करथव, भरोसा मया के , गुरु जी उदास लाइक होगे पास , उमीद के किरण, तोर कसम जैसे फिल्मो में मेन विलन का रोल किया है।

मैंने हरि ॐ फ़िल्म प्रोडक्शन में बन रही हिंदी वेब सीरीज सेंसेक्स में एक बिजनेस मैन का रोल किया है।इसका श्रेय मैं अपनी मम्मी चंद्रकांता कुमार और अपनी पत्नी पुष्पा को देना चाहूंगा। माँ का आशीर्वाद और पत्नी का साथ दोनों मुझे मिला। साथ ही मेरे दोस्तों का और मेरे बॉस अनुराग विश्नोई जी का भी सपोट मिला।मेरी हमेशा से कोशिश रही है कि मैं अपने ऐक्टिंग से दर्शको का दिल जीत सकू और अपने जिले बलौदा बाजार का नाम रौशन कर सकू।

Related Articles

Back to top button