छत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिलारायपुर जिला

खैरागढ़ में बोल्ड हो चुकी है भाजपा, मंत्री अमरजीत भगत

रायपुर । खैरागढ़ विधासभा उपचुनाव का परिणाम कल आएगा। इससे पहले ही छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई हुई है। प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने इस्तीफे देने वाले बयान पर अडिंग हैं। मंत्री ने भाजपा विधायकों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा अपना इस्तीफा तैयार रखें। उन्होंने दावा किया कि खैरागढ़ में भाजपा बोल्ड हो चुकी है ।

वहीं खैरागढ़ को जिला बनाने को लेकर भी पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। अब इस मामले पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही खैरागढ़ उपचुनाव का परिणाम आएगा। उसके तुरंत बाद हम खैरागढ़ को जिला घोषित कर देंगे। दूसरी और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के राज्यसभा जाने की इच्छा पर कहा कि उन्होंने मेरे सामने तो इच्छा जाहिर नहीं की है। मीडिया के माध्यम से मुझे पता चला है। अब इस मामले में निर्णय पार्टी हाईकमान को तय करना है।

 

Related Articles

Back to top button