बालोद जिला
प्रेमी जोड़े पर अज्ञात लोंगो ने किया प्राणघातक हमला

बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम सकरौद में किसी अज्ञात लोगों ने प्रेमी और प्रेमिका के उपर हथियारों से वार किया गया है। दोनों प्रेमियों को बड़ी बेरहमी से मार दिया गया जिससे प्रेमी मुरली सिन्हा की घटना स्थल पर मौके पर ही मौत हो गई। वही प्रेमिका तारनी गेंडरे गंभीर रूप से घायल है,प्रेमिका को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पुहंची पुलिस मामले की जांच कर रही है| वही बताया जा रहा है कि घायल तारनी के पति के ऊपर पुलिस को शक है। जांच के बाद ही पता चल पायेगा की किसने दोनों को मारा है।



