महासमुन्द जिला
मधुमक्खियों के हमलो से हुई दो लोंगो की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरना के जंगल में एक वृद्ध महिला और 5 वर्षीय बच्चा महुआ बिनने गए इसी दौरान एक बाज ने छत्ते में चोच मार दी. जिसके बाद मधुमक्खियों ने आसपास के लोगों पर हमला करने लगा और इसी हमले से 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वृद्ध महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान 15 मिनट बाद हुई है| मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.



