रायपुर जिला

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह बोले- बूथ मजबूत होगा, तो हम मजबूत होंगे

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कमर कस ली है. प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कुशाभाऊ ठाकरे जनशताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. बैठक से पहले पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना को आगे कैसे बढ़ाया जाए. प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ताओं की सूची बन रही है, वे बूथों में जाएंगे. पूरे 10 दिनों तक 10 घंटे का समय यानी 100 घंटे का समय कार्यकर्ताओं को देना होगा.

आगे रमन सिंह ने कहा कि, समाज के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा. महिलाओं, युवाओं के समूहों से बातचीत की जाएगी. व्यापक रूप से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति होगी. कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा. पूरा 90 विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलेगा. कार्य योजना को विस्तार से बताया जाएगा. मिशन 2023 की तैयारियों में कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाएंगे, हमे भी अपने अपने बूथ की चिंता करनी है. बूथ मजबूत होगा तो हम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत होंगे.

Related Articles

Back to top button