रायपुर जिला

CM भूपेश के दौरे पर सियासतः पूर्व सीएम डॉ. रमन ने मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना, कहा- गांव वाले पूछेंगे कि आपने साढ़े तीन साल में क्या किया जीरो बटा सन्नाटा

रायपुर. विधानसभावार दौरे को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सीएम भूपेश पर निशाना साधा है. पूर्व सीएम ने कहा कि, राज्य में कौन सी योजना का क्रियान्वयन हो रही है. इसकी जानकारी ही मुख्यमंत्री को नहीं है. गांव वाले भी उनसे पूछेंगे कि आपने साढ़े तीन साल में क्या किया? जीरो बटा सन्नाटा.

बता दें कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 मई से प्रदेश के सभी विधानसभाओं का मैराथन दौरा करेंगे. प्रशासनिक स्तर पर उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. खास बात है कि मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रशासन को भी नहीं होगी, जिला प्रशासन को 1 दिन पहले ही दौरे की जानकारी दी जाएगी. ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी सच्चाई पता चल सके. मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे. इस दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर गाज भी गिर सकती है, इसलिए जिला स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई है.

मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीन स्तर पर अवलोकन करेंगे. आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा कर उनका फीड बैक भी लेंगे. मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर उनके दौरे की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. वे अपने इस दौरे के दौरान गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे.

Related Articles

Back to top button