कबीरधाम विशेषकोरिया जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलारायपुर जिला

6000 सरकारी स्कूलों में बनेगा डिजिटल लैब, बच्चों को मिलेगा डिजिटल क्लास

रायपुर| सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के दिन बदलने वाले हैं. अब वो प्राइवेट स्कूलों की भांति आधुनिक डिजिटल क्लास रूम और कंप्यूटर लैब के बीच पढ़ाई करेंगे. डिजिटल दुनिया से जो दूरियां बनी हुई थी, वह बहुत ही जल्द कम होगी|

केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है. लगभग 6000 स्कूलों में डिजिटल लैब बनाया जाएगा. साथ ही कंप्यूटर लैब की भी स्थापना की जाएगी. इसके पहले इन स्कूलों में जाकर शिक्षकों को ट्रेनिंग देने वाले मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. यह योजना राज्य सरकार और केंद्र सरकार से संचालित की जा रही है. केंद्र से अप्रूवल मिलने से स्कूलों में यह सुविधा दी जाएगी| आधुनिक समय में डिजिटल क्लास और लैब की महत्ता कितनी है हम सभी जानते हैं. इससे बच्चों में स्किल तो बढ़ेगा ही, साथ ही पढ़ाई में बहुत ज्यादा सहयोग मिलेगा.

Related Articles

Back to top button