भतीजी की तबीयत बिगड़ने पर हुआ घिनौनी हरकत का खुलासा

कांकेर जिले के अन्तागढ़ क्षेत्र में रिश्तों को शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है। एक सगे चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।जब आरोपी की पत्नी मायके गई हुई थी तब आरोपी ने अपने छोटे बच्चे के देखभाल के लिए अपनी भतीजी को बुलाया था|और मौके पर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। नाबालिग को आरोपी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दिया था, जिसके चलते नाबालिग ने घटना के बारे में किसी से भी जिक्र नही किया। इसी बीच नाबालिग की तबियत अचानक ख़राब होने पर अस्पताल लिजाया गया|तो उसके गर्भवती होने की घटना सामने आया|नाबालिक से पुछ्ताछ के दौरान में पुरे मामला का खुलासा हुआ| जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ अन्तागढ़ थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



