छत्तीसगढ़ विशेष
रावघाट-जगदलपुर रेललाइन का निर्माण शुरू करने की मांग

रावघाट-जगदलपुर रेललाइन का निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर बस्तर सर्व नागरिक मंच की तीन अप्रैल को अंतागढ़ से शुरू हुई पदयात्रा आज जगदलपुर पहुंची। जगदलपुर में पदयात्रा चल रही है। दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष पदयात्रा पहुंचेगी, जिसके बाद जनसभा होगी। एक और बड़ी खबर – ऐसे राशनकार्डधारी जो मार्च का राशन अभी तक नहीं ले पाए हैं, वे अब 15 अप्रैल तक राशन ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन रहने के साथ दूसरे कारणों से बहुत से राशनकार्ड धारक मार्च का राशन नहीं ले पाए हैं। इसे देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा यह सुविधा दी गई है। गौरतलब है कि मार्च से ई-पास मशीन से खाद्यान्न का वितरण शुरू हो गया है। इस मशीन से खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की आशंका न के बराबर है। खाद्य नियंत्रक तरुण राठौड़ ने बताया कि 15 अप्रैल तक लोग मार्च का राशन ले सकते हैं।



