कवर्धा : पुलिस के जानकारी में ग्राम पंचायत सूखाताल में ताबड़तोड़ खुलेआम जुआ चल रहा है,जानिए पूरा मामला।

कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सूखाताल में लंबे समय से खुले आसमान खेत,नदी किनारे ,गन्ना के खेत में व्यापक पैमाने पर जुआ खिलाया जा रहा है 40 से 50 लोगो की अलग अलग गांव से तास जुआ खेलने आते हैं । पुलिस की जानकारी के बावजूद भी पुलिस टीम इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है मिली जानकारी के अनुसार सूखा ताल में रोजाना बड़ी तादाद में आसपास के क्षेत्र से लेकर दूर-दराज तक लोग जुआ खेलने के लिए गांव पहुंचते हैं कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में गांव में जुआ खेलाया जा रहा है इसी कारण कार्यवाही नहीं हो रही है क्योंकि कांग्रेसियों का राज चल रहा है। इसलिए पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली हैं।और उनके द्वारा बैठकि व हटकी की वसूली हजारों रुपए लोगों से वसूली किया जाता है ,जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है बच्चे बूढ़े बुजुर्ग सभी को जुआ की लत लग गई है पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है ? कहीं ना कहीं तास जुआ खिलाने वाले के साथ पुलिस की सेटिंग होगी,पुलिस अधिकारी को हप्ता पहुंचाया जाता है, इसीलिए पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। जिससे चलते क्राईम जैसे लूट,चोरी,मड़र,गांजा तस्करी आदि वारदात को बढ़ावा दिया जा रहा है क्यो ?



