बिलासपुर जिला

ट्रेलर की चोरी

सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर चोरी हो गया है। देर रात चोर ट्रेलर को लेकर भाग निकले। चालक को सुबह घटना के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रतनपुर के वार्ड नंबर दो गांधी नगर के रहने वाले भरत लाल सारथी ट्रेलर वाहन चालक हैं। बीते सात अप्रैल को सुबह 10 बजे वे दीपका खदान से कोयला लोडकर कोटा साइडिंग लेकर गए।

वहां कोयला खाली कर शाम छह बजे रतनपुर पहुंचे। उन्होंने ट्रेलर को नया बस स्टैंड भारतीय स्टेट बैंक एटीएम के सामने खड़ा किया और अपना घर चले गए। रात 10 बजे खाना खाकर वे दोबारा वाहन के पास पहुंचा। तब सब कुछ सुरक्षित मिला। इसके बाद वे अपने घर चले गए। शनिवार को सुबह सोकर उठे तो ट्रेलर वाहन के पास पहुंचे। तब ट्रेलर गायब हो गया था। उन्होंने आसपास खोजबीन की। लेकिन ट्रेलर का पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने वाहन मालिक को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button