ब्यूटी ट्रिटमेंट में गंवा दी नेचुरल खूबसूरती

कभी-कभी ज्यादा के चक्कर में इतना ज्यादा मिल जाता है कि संभाले नहीं संभलता. ब्यूटी ट्रिटमेंट भी ऐसे ही काम करते हैं. काम कर गए तो ठीक मगर बिगड़ गए तो भयानक रुप बना देते हैं. एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ जब उसके होठों के ट्रिटमेंट ने उल्टा काम कर दिया और वो खुद को ही देखकर डर गई|
कॉस्मेटिक ट्रिटमेंट्स के चलते अब सेलेब्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स चेहरे और बदन पर तरह-तरह के प्रयोग करने से बाज़ नहीं आते. कभी तो मनमाफिक परिणाम मिलते हैं. मगर जब थेरेपी फेल होती है मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ती. टिकटॉक पर नाम से पहचानी जाने वाली महिला के लिप फिलर ने भयानक रिज़ल्ट दिया. जिससे होंठ गुब्बारे जैसे बन गए.
लिप फिलर से गुब्बारा बन गए होंठ लिप फिलर ट्रिटमेंट के बाद वो चाहती थी कि उसके होठ अपने वास्तविक रूप में आ जाएं. लिहाज़ा उसने लिप फिलर के बाद लिप फिलर डिज़ॉल्व करवाने का प्लान किया. लेकिन इसके बाद जो रिज़ल्ट आया उसने उसे सदमें में पहुंचा दिया. डिजॉल्व इंजेक्शन ने सारा काम बिगाड़ दिया. और होंठ पहले से भी ज्यादा बड़े हो गए|
जिसे देखकर उसे यकीन ही नहीं हुआ. वो समझ ही नहीं पा रही थी कि उसके साथ ये क्या और कैसे हो गया. रिजल्ट ने खतरनाक असर दिखाया और होंठ अपने वास्तविक साइज़ से 5 गुना बड़े हो गए
ज्यादा होने से आकार बढ़ जाना फिर भी समझ में आता है मगर lip filler ट्रिटमेंट से ऐसा असर सोच से परे था. दरअसल महिला को lip filler dissolve से एलर्जी हो गई और वो हो गया जो उसे कभी नहीं चाहिए था. महिला ने अपने साथ हुए ब्यूटी हादसे के बाद सोशल मीडिया टिकटॉक पर घटना साझा की. और पहले और बाद की तस्वीरें यूज़र्स के साथ शेयर की. जिसके बाद लोग उसे देखकर शॉक्ड रह गए
तस्वीर के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें लिप फिलर डिज़ॉल्व एजेंट से एलर्जी थी जिसके परिणामस्वरूप उनके होंठ बुरी तरह फूल गए. फूले हुए होठों की तस्वीर के साथ महिला ने एक और तस्वीर पोस्ट की जिसे देखकर लोगों ने कहा कि अब आपके होंठ ठीक हो गए. हालांकि वो उनके किसी भी ट्रिटमेंट के पहले की तस्वीर थी. जब वो पूरी तरह नेचुरल थे.



