केंद्रीय कर्मचारियों पेंशनधारकों के लिए डीए में बढ़ोतरी में किया ऐलान

केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए डीए में बढ़ोतरी कर एक बड़ा तोहफा दिया था, जिससे करीब एक करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा हुआ। डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। कर्मचारियों ने अब फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग की है, लेकिन सरकार ने अभी इसपर कोई निर्णय नहीं लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिमेंट फैक्टर बढ़ाने के फैसले को अगले साल के लिए टाल सकती है।
सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी नहीं होगी। सरकार फिलहाल फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। कोरोना महामारी और महंगाई के चलते फिलहाल इस अतिरिक्त वित्तीय बोझ को नहीं बढ़ाया जा सकता। सूत्रों के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर पर अगले वेतन आयोग तक कोई फैसला होना फिलहाल संभव नहीं है। अगला वेतन आयोग कब आएगा ये कहना भी मुश्किल है। सरकार कोशिश कर रही है कि कोई ऐसा फॉर्मूला बनाया जाए, जिससे समय-समय पर सैलरी में इजाफा होता रहे।
दरअसल, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की लंबे समय से मांग थी कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाए। उधर कर्मचारियों को ये उम्मीद थी कि मार्च महीने की सैलरी में बढ़े हुए फिटमेंट फैक्टर का ऐलान हो सकता है।
सिफारिशों के अनुसार, फिलहाल फिटमेंट फैक्टर 2.57 है. केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है। 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद से छठे वेतन आयोग के Pay Band में ग्रेड-पे जोड़कर मूल वेतन बनाया गया। इसमें करंट एंट्री लेवल की सैलरी को फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला गया, उससे कर्मचारियों की पे-बैंड के हिसाब से सैलरी तैयार हुई।



