कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेषरायगढ जिला
किराना दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, व्यापारी को हुआ भारी नुकसान

कोरबा। किराना दुकान में लगी भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक। ये घटना जिले के कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के कारखाना एरिया में स्थित संतोषी किराना दुकान की है। जहां के एक गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोग कुछ समझ पाते कि क्या, कब और कैसे हुए तब तक आग इतनी फैल गई गोदाम के बाहर धुआं ही धुआं हो गया। दुकान में आग कैसे लगी ये बात अभी साफ नहीं हुआ| घटना देर रात की बताई जा रही है। गोदाम में राशन सामान के अलावा चिप्स प्लास्टिक के सामान रखा हुआ था। जिसके चलते आग ने विशाल रूप ले लिया।



