अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषस्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव पहुंचे कवर्धा, जिला अस्पताल व्यवस्थाओं की ली जानकारी।

कबीरधाम । विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा कवर्धा जिला अस्पताल पहुंचे।और स्वास्थ्य विभाग कबीरधाम द्वारा चलाये जा रहे अप्रैल फूल नही अप्रैल कूल अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल निरीक्षण किया। मंत्री सिंहदेव द्वारा प्रसूताओं से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई व महतारी लड़का किट वितरण किया गया। उन्होंने ओपीडी विजिट कर मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत की व सेवाओं के संबंध में बातचीत की।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिला अस्पताल की सफाई से लेकर सुव्यस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा जिला अस्पताल कवर्धा राज्य के लिए बेहतर उदाहरण है, जिसको देखकर अन्य जिलों के अस्पतालों को सुधारा जा सकता है। उन्होंने सीएमएचओ डॉ सुजॉय मुखर्जी से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना की।

CMHO डॉ. मुखर्जी ने बताया

डॉ. मुखर्जी ने बताया कि जिले में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विशेष फोकस कर कार्य किया जा रहा है। मंत्री जी ने सिविल सर्जन डॉ पी सी प्रभाकर को जिला अस्पताल को इसी बेहतरी से संचालित करने के लिए शुभकामनाएं भी उन्होंने दी। उन्होंने पूरे स्वास्थ्य स्टाफ को टीम वर्क के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी व कोविड काल में उत्कृठ कार्य लिए सराहना भी की।

Related Articles

Back to top button