छत्तीसगढ़ विशेष

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु दावा आपत्ति 13 अप्रैल तक आमंत्रित

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय, विकासखण्ड मुख्यालयों में स्थित विद्यालयों में लिखित चयन परीक्षा 03 अप्रैल 2022 को प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी। कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 1216 छात्र-छात्राएं चयन परीक्षा में सम्मिलित हुए। चयन परीक्षा का मूल्यांकन पश्चात् परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों का प्राप्तांक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोण्डागांव के कक्ष क्रमांक-70 कलेक्ट्रेट परिसर एवं जिले के सभी विकासखण्डों के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयों में जाकर अवलोकन कर सकते हैं। प्राप्तांक के संबंध में विद्यार्थी अथवा पालकों को दावा एवं आपत्ति होने पर 13 अप्रैल 2022 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोण्डागांव में दावा आपत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं। नियत समय के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button