छत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिला
दो मासूम बच्चे की मौत, जानिए पूरा मामला

बोखी बरटोली गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई है| दोनों बच्चे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर नहाने गए थे. उसी दौरान नहाते समय तालाब में गहरे पानी मे चले जाने से दोनों डूब गय और डूब ने की वजह से दोनों बच्चो की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम मच गया बताया जा रहा है कि तालाब में अनुराग नाम का बच्चा डूबने लगा जिसे बचाने के लिए गायत्री भी पीछे-पीछे चली गई. इस दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई. बीती रात उनके शव को तालाब से बाहर निकाला गया है.जानकारी के अनुसार मृतक गायत्री तीसरी क्लास की छात्रा थी, जबकि अनुराग चौथी में पढ़ता था.



