अन्य ख़बरेंकारोबारखेलछत्तीसगढ़ विशेषब्रेकिंग न्यूजमनोरंजनस्थानीय समाचारस्वास्थ्य
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान नहीं रहीं, देर रात मुंबई में हुआ निधन

सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था. वह 71 साल की थीं.
देर रात उनका मुंबई में निधन हो गया. सरोज के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) अब हमारे बीच नहीं रहीं. देर रात उनका मुंबई में निधन हो गया. सरोज के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. बता दें, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरोज खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, अस्पताल में भर्ती होने के बाद सरोज खान की अनिवार्य कोविड-19 जांच भी की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी.
सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था. वह 71 साल की थीं. उनका असली नाम निर्मला नागपाल था. उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की थी. सरोज पहले असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी, लेकिन 1974 में आई फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से वो कोरियोग्राफर बन गईं.



