छत्तीसगढ़ विशेषब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिला

वाहन ने बाइक पर मारी टक्कर, दोनों साड़ू भाईयों की मौत

पीलीभीत में एक वाहन ने देर रात बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घायल बाइक सवारों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर वापस जा रहा था अमन

घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोढ़ीखेड़ा इलाके की बताई जा रही है। जहां गुरुवार देर रात कल्याणपुर गांव के रहने वाले अमन अपने साढ़ू सूरजपाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

4 दिन पहले साड़ू के घर गया था अमन

अमन के परिवार ने बताया कि वो 4 दिन पहले बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के रहने वाले सूरज पाल के घर गया था। अमन और सूरजपाल रिश्ते में साड़ू हैं। इलाज के दौरान सूरज और अमन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले पर जानकारी देते हुए जहानाबाद थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कटियार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button