अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

सर्पदंश से मृत्यु हुए चार लोगो को शासन से आर्थिक मद्दत मिला

16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 02 जुलाई 2020 कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके तहत बोड़ला तहसील के ग्राम कारेसारा निवासी रामबिलास को जहरीले सर्प काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती साधना बाई को, ग्राम प्रभाटोला निवासी विवेक भारती पानी में डूबने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर बालकदास को, तहसील कवर्धा के ग्राम नेवारी निवासी श्रीमती बसनी बाई को जहरीले सर्प काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त रामलाल को और तहसील सहसपुर लोहारा के ग्राम बाजगुढ़ा निवासी श्रीमती रम्हला बाई को जहरीले सर्प काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त संतराम को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।  

Related Articles

Back to top button