अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजसियासतस्वास्थ्य

दिव्यांग को जनदर्शन में मिली बैटरी चलित ट्राइसिकल, अब नहीं होगी कोई परेशानी

कवर्धा, 02 जुलाई 2020 कबीरधाम जिले के तीन दिव्यांग जनों के जीवन में उस समय खुशी का पल आया जब उन्हें एक सादे आवेदन में ही बैटरी चलित ट्रायसिकल मिली। अवसर था प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के जनदर्शन का। जिले के तीन दिव्यांग जन छबिलाल साहू, याश्मिनी और प्रहलाद सोनी ने जनदर्शन कार्यक्रम में मंत्री से भेंटकर बैटरी चलित ट्राइसिकल के लिए आवेदन किया। उन्होंने आवेदन करते हुए निवेदन किया था कि समाज कल्याण विभाग में दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चलित ट्राइसिकल देने की योजना है।
मंत्री ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन का त्वरित कार्यवाही करते हुए दिव्यांगजनों के मांगों को न्याय संगत बताते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को तत्काल बैटरी चलित ट्राइसिकल देने की निर्देश दिए। एक दिव्यांग ने मंत्री को यह भी अवगत कराया कि इससे पहले भी उन्हें इस योजना का लाभ मिल चुका है। पर वह ट्राइसिकल हाथों से पैडल मारेने वाली है। साइकल भी बहुत पुरानी हो गई है, साइकल के कई फु्रर्जे खराब हो चुके है। मंत्री श्री अकबर ने अपने जनदर्शन समाप्त करने के बाद बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सक्सेना ने बताया कि समाज कल्याण विभाग में दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसिकल और बैटरी चलित ट्राइसिकल एवं अन्य उपकरण देने की योजना है। किसी दिव्यांग जनों को ट्राइसिकल व अन्य उपकरण की मांग के संबंध में सीधे अथवा जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

Related Articles

Back to top button