अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशरायपुर जिलास्थानीय समाचार

साढ़े पांच साल पहले शुरू हुआ था बस स्टैंड का निर्माण दाे साल हो गए बने, फिर भी लोगों को नहीं मिला लाभ

कवर्धा । शहर से करीब 2 किमी दूर जुनवानी रोड पर बने नए अंतरराज्यीय बस स्टैंड के उद्घाटन में अभी देरी है। क्योंकि जिस रूट से बसों का संचालन होना है, उस रुट की सड़क 40 फीट (12 मीटर) तक चाैड़ीकरण किया जाना है। इसके बिना नया बस स्टैंड शुरू नहीं होगा। क्योंकि इससे रोज ट्रैफिक जाम लगेगा हादसे भी होंगे।

रायपुर रोड स्थित ठाकुर देव चौक से रायपुर-राजनांदगांव बायपास रोड तक सड़क चौड़ीकरण करना उतना ही जरूरी है, जितना कि शहर में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए नए बस स्टैंड का शुरू होना। इस रूट पर सड़क की चौड़ाई करीब 20 फीट ही है, जो काफी कम है। इस रोड पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है, इसलिए नए बस स्टैंड को शुरू करने सड़क का चौड़ीकरण किया जाना जरूरी है। वर्तमान में मालवाहक, दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य गाड़ियां इसी रास्ते से गुजरती है। सड़क की चौड़ाई कम होने से आवागमन में परेशानी होती है।

नहर पर 12 फीट चौड़ी पुलिया चाहिए, नहीं तो फंसेंगी बसें
कवर्धा बस ऑपरेटर संघ की मानें, तो बस की लंबाई करीब 32 फीट और चौड़ाई 8 फीट होती है। किसी भी जगह रोड पर बस को गुजरने के लिए कम से कम 10 से 12 फीट जगह चाहिए होती है। अभी नए बस स्टैंड पहुंचने के रास्ते पर बायपास से लगा हुआ नहर है, जिस पर बनी पुलिया लगभग 8 फीट चौड़ी है। इतनी कम जगह से गुजरने पर बसें फंसेंगी। 12 फीट चौड़ी पुलिया का होना जरूरी है।

साढ़े पांच साल पहले शुरू हुआ था बस स्टैंड का निर्माण दाे साल हो गए बने, फिर भी लोगों को नहीं मिला लाभ
जुनवानी रोड पर करीब 10 एकड़ क्षेत्र में नए अंतरराज्यीय हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया गया है। वर्ष 2016 में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली थी। अगस्त 2016 में काम शुरू हुआ था। तब नगर पालिका में भाजपा की सत्ता थी। वर्तमान में शहरी सरकार कांग्रेस की है और उसे आए दो साल से ज्यादा हो गए। लेकिन अब तक नए बस स्टैंड की शिफ्टिंग नहीं हो पाई है। क्योंकि इसके निर्माण के समय कनेक्टिविटी पर न तो जनप्रनिधियों ने ध्यान दिया और न ही नपा के इंजीनियर्स ने। नतीजा निर्माण के दो साल बाद भी नए बस स्टैंड का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इस से लोगों को लाभ नहीं मिल पाया है। समस्या का समाधान निकालने अफसर गंभीर नहीं हैं। इस अव्यवस्था से लोगों में आक्रोश है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए 3 करोड़ रुपए किए मंजूर
नए बस स्टैंड को शुरू करने के लिए नगर पालिका ने कवायद तेज कर दी है। ठाकुरदेव चौक से जुनवानी रोड स्थित नए बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 6 माह पहले सर्वे हुआ था। सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन से 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल गई है। चूंकि यह सड़क पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के अधिकार क्षेत्र में है, इसलिए इसका निर्माण भी पीडब्ल्यूडी ही करेगा।

Related Articles

Back to top button