छत्तीसगढ़ विशेषधमतरी जिला
आज से 1 मार्च तक शराब दुकानें बंद करने का कलेक्टर ने दिया आदेश

धमतरी। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजिम पुन्नी मेला के दौरान मेला होने के कारण क्षेत्र के आसपास की देशी, विदेशी मदिरा दुकान को आज से एक मार्च तक कुल 14 दिन तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके परिपालन में कलेक्टर ने धमतरी जिले की मगरलोड स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को आज से एक मार्च तक, कुल 14 दिनों तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।



