झारखंड से छग पहुंच रहा ब्राउन शुगर

अम्बिकापुर पुलिस ने 16 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी झारखंड का रहने वाला है। अम्बिकापुर जिले में नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पूर्व में भी 3 आरोपियो को मादक द्रव्यों के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभियान के क्रम में ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बास बाडी के पास एक संदेही युवक पल्सर मोटरसाइकिल में नशीला पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर पल्सर सवार युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू कुमार चंद्रवंशी पिता नरेश चंद्रवंशी उम्र 25 वर्ष निवासी नगवा मोहल्ला थाना ग?वा जिला ग?वा झारखंड होना बताया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 81.10 ग्राम ब्राउन शुगर मिला, जिसका बाजार मूल्य 16 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
रायगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति पुराना जिंदल बैरियर लकडा फेब्रीकेशन के सामने मेन रोड घरघोड़ा पास अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सुल बिक्री की सूचना पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह द्वारा तत्काल मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। एस.डी.ओ.पी. धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर निरी. अमित सिंह तत्काल अपनी टीम को रवाना किया गया तथा उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया। जो उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक वारे पिता सोहन वारे उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 04 अंबेडकर नगर घरघोडा का होना बताया तथा प्रतिबंधित अवैध नशीली कैप्सुल को बिक्री हेतु रखना बताया।
कोटा पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश की शराब का अवैध कारोबार करने वालों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश की शराब समेत परिवहन में प्रयोग की गयी गाड़ी को भी राजसात किया है। तीनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया है। एडिश्ननल एसपी रोहित झा ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से संयुक्त टीम ने 91 नग गोवा व्हिस्की, 45 नाग ब्लू चीप रॉयल व्हिस्की, 25 नग देसी प्लेन जुमला 28.980 लीटर अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल बरामद किया है।



