अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायगढ जिलास्थानीय समाचार

रायगढ़ नगर निगम कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने की खुदकुशी

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की पार्षद संजना शर्मा ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। संजना शर्मा कांग्रेस की बहुत चर्चित और तेज तर्रार नेता थीं। हालांकि उन्होंने खुदकुशी क्यों की अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।अस्पताल पहुंचे कांग्रेस के कई पार्षद

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ नगर निगम का बजट सत्र चल रहा है। रोज की तरह वार्ड 28 से पार्षद संजना शर्मा भी बुधवार को उसमें शामिल हुई थीं। इसके बाद वह घर पहुंची। बताया जा रहा है कि देर रात ही उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि उन्होंने क्या खाया इस संबंध में कोई जानकारी किसी को नहीं है। उनकी ओर से भी किसी को नहीं बताया गया था।पार्षद संजना के भाई ने जब गुरुवार दोपहर उन्हें उल्टी करते देखा तो उन्हें जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली। इसके बाद संजना को दोपहर करीब ढाई बजे आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों सहित कांग्रेस नेता व अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं परिवार भी सकते में है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष से विवाद के बाद आई थी चर्चा में
पार्षद संजना शर्मा करीब तीन माह पहले निगम सभापति के कक्ष में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह से विवाद के बाद चर्चा में आई थीं। बरखा सिंह ने अतिक्रमण के मुद्दे पर सभापति चैंबर में घुसकर संजना शर्मा को गालियां दीं और हाथापाई की थी। इस मामले ने फिर काफी तूल पकड़ा था और संजना शर्मा ने मामले की शिकायत बड़े नेताओं से की थी।

Related Articles

Back to top button