अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशबिलासपुर जिलाब्रेकिंग न्यूज

रतनपुर के महमाया मंदिर मे USA से भी हुई 9 ज्योति कलश की बुकिंग

बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि इस बार दो अप्रैल से शुरू हो रहा है। बिलासपुर के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया देवी मंदिर में इस बार 18 हजार दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। पूरे नौ दिनों तक यहां शतचंडी यज्ञ के साथ ही जसगीत का आयोजन भी होगा। कोरोना काल के दो साल बाद नवरात्रि पर्व पर भक्त बिना पाबंदी के ज्योति कलश का दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही सप्तमी पर यहां पदयात्रा भी करेंगे। महामाया देवी मंदिर में नवरात्रि पर्व पर 31 हजार ज्योति कलश प्रज्जवलित करने का विश्व रिकॉर्ड भी है।महामाया देवी मंदिर सहित शहर के देवी मंदिरों में चल रही नवरात्रि पर्व की तैयारी

नवरात्रि पर्व पर इस बार कोई पाबंदी नहीं रहेगी। यही वजह है कि मंदिरों में देवी आराधना के इस पर्व की जोरों से तैयारी चल रही है। रतनपुर मे स्थित महामाया देवी मंदिर के साथ ही अन्य देवी मंदिरों में भी नवरात्रि पर्व की तैयारी चल रही है। मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया गया है। इसके साथ ही ज्योति कलश के लिए जगह-जगह बुकिंग भी चल रही है। महामाया देवी मंदिर के व्यवस्थापक संतोष शर्मा ने बताया कि इस बार 18 हजार ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जाएंगे।

शतचंडी यज्ञ के साथ ही होंगे जसगीत
संतोष शर्मा बताते हैं कि दो साल तक देवी मंदिर में नवरात्रि पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही थी। इसके साथ ही अन्य अनुष्ठान व आयोजन बंद थे। दो साल बाद अब मंदिर भक्तों से फिर से गुलजार होगा। साल 2019 की तरह महामाया मंदिर परिसर में शतचंडी यज्ञ, सप्तसती पाठ के साथ ही जसगीत का आयोजन होगा। पूरे नौ दिनों तक मंदिर में श्रद्धालु सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

महासप्तमी पर होगा विशेष आयोजन
महामाया देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए महासप्तमी पर हर साल श्रद्धालु पदयात्रा करते हैं। लेकिन, कोरोना काल में पदयात्रा भी बंद कर दिया गया था। दर्शनार्थियों के लिए बार महासप्तमी पर्व खास रहेगा। बीते सालों की तरह यहां मंदिर का पट रात भर खुला रहेगा और भक्त यात्रा कर देवी का दर्शन कर सकेंगे।

31 हजार ज्योति कलश प्रज्जवलित कर बनाया है विश्व रिकॉर्ड, USA से 9 लोगों ने कराया बुक
महामाया देवी मंदिर के व्यवस्थापक संतोष शर्मा ने बताया कि रतनपुर में नवरात्रि पर्व पर साल 2019 में एक साथ 31 हजार दीप प्रज्जवलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि विश्व के किसी भी मंदिर में नवरात्रि पर्व पर नौ दिनों तक इतनी बड़ी संख्या में ज्योति कलश नहीं जलाए गए हैं। इस बार नवरात्रि में USA से 9 लोगों ने ज्योति कलश बुक कराया है। इसके साथ ही दूसरे देशों से भी ऑनलाइन ज्योति कलश बुक कराए जा रहे हैं।

9 अप्रैल को महाअष्टमी
इस वर्ष वर्ष 7 अप्रैल को सूर्य षष्ठी व्रत का सायं कालिक अर्घ्यदान व 8 अप्रैल को प्रात:कालिक अर्घ्यदान के साथ मां भगवती का पट खुलेगा। इसी दिन रात्रि बेला में निशा पूजा मनाई जाएगी। 9 अप्रैल को महाअष्टमी व्रत, 10 अप्रैल को महानवमी व्रत के साथ रामनवमी व्रत, भगवान श्रीराम का अवतरण दिवस, हनुमान जी को ध्वजा दान, श्री सीताराम पूजन दर्शन व दीक्षा ग्रहण का विशिष्ट महत्व है।

बिलासपुर के देवी मंदिरों में 24 हजार मनोकामना ज्योति कलश की तैयारी
मंदिर पिछले साल इस नवरात्रि
महामाया मंदिर रतनपुर 10000 18000

काली मंदिर तिफरा 544 3400 दुर्गा मंदिर जरहाभाठा 83 332 काली मंदिर कुदुदंड 200 350 जवाली पुल दुर्गा मंदिर 51 350 दुर्गा मंदिर पुलिस लाइन 50 355 हरदेव लाल मंदिर 201 555 सतबहिनीया मंदिर बंधवापारा 325 701 काली मंदिर कुदुदंड 130 255

Related Articles

Back to top button